कोई जादू या फिर कोई हकीकत हो तुम - नीना कुमार

नीना कुमारनीना कुमार30 Sept 1959

3 min read · 12.4K reads

कोई जादू या फिर कोई हकीकत हो तुम
मेरे माज़ी मेरी ज़ीस्त की कीमत हो तुम

बचपन में बहाया जिसे कश्तियाँ बनाकर
बेकाबू मौज थाम लेने की हिम्मत हो तुम

जलाया जिसे शम्मा-ए-जवानी बनाकर
अहद-ए-तरब की लौ की ज़ीनत हो तुम

आया समय पूछता है, ए गुज़िश्ता बरस
नूरे-चमक या गुजरी हुई ज़ुल्मत हो तुम

दश्त में ख़ाक हो किसी शम्मा में जल कर
क्या परवाना-ए-इश्क की फितरत हो तुम

फरेब, तिलिस्म, सिलसिले-सराब- कुछ और
‘नीना’ किस राज़े-अज़ल से निसबत हो तुम
नीना कुमार
About the poet

नीना कुमार

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like