यादों के नशेमन में इतनी तो जगह रखना
नए लम्हे सजाने की कोई तो वजह रखना
ना जाने किस वक़्त सबा, खुशबु-ए-गुल लाये
किवाड़ को खुला तुम, खिड़की की तरह रखना
पर बिखर जाना न हवा में, कतरों की तरह तुम
जज़्बात को वज़न देना, खिरद की सलाह रखना
तारीख़ नहीं है, सिर्फ दास्तान-ए- शहन्शाह
अपनी कहानी में, हर पत्थर को गवाह रखना
सिअह रात हो जितनी, जुगनू की चमक उतनी
तुम जल के हर पल नीना शब् में सुबह रखना
नए लम्हे सजाने की कोई तो वजह रखना
ना जाने किस वक़्त सबा, खुशबु-ए-गुल लाये
किवाड़ को खुला तुम, खिड़की की तरह रखना
पर बिखर जाना न हवा में, कतरों की तरह तुम
जज़्बात को वज़न देना, खिरद की सलाह रखना
तारीख़ नहीं है, सिर्फ दास्तान-ए- शहन्शाह
अपनी कहानी में, हर पत्थर को गवाह रखना
सिअह रात हो जितनी, जुगनू की चमक उतनी
तुम जल के हर पल नीना शब् में सुबह रखना








