दस्तक - नीना कुमार

नीना कुमारनीना कुमार30 Sept 1959

3 min read · 12.4K reads

फिर दस्तक दी शाम ने, औ चाँदनी का सहरा हुआ
आहिस्ता खुला एक दर, और अँधेरों का पहरा हुआ

फिर बज़्म ने बेसुकून सी याद को मेहमान किया
के जा-ब-जा चल पड़ा- लमहा हर ठहरा हुआ

यह सर्द रातों का है, कोहराम-ए-वीरानियाँ
किसने देखा है कब- ओस का रंग गहरा हुआ

ज़ुल्मतों की मेहरबानियाँ, खामोशियाँ, तन्हाईयाँ
के कोई क्या जाने है रात नम किसका चेहरा हुआ

ऊंची दीवार कर, दरवाज़ा-बंद रहते हैं जो
नीना उनसे पूछो किस वक़्त दिन सुनहरा हुआ
नीना कुमार
About the poet

नीना कुमार

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like