समय के तेवर बदलने का पहर है - नीना कुमार

नीना कुमारनीना कुमार30 Sept 1959

3 min read · 12.4K reads

समय के तेवर बदलने का पहर है
लड़खड़ाते पग संभलने का पहर है

रुस्वाइयों के समंदर से उभर कर
धूप में रेगों पे चलने का पहर है

हयात ख्वाबीदा अंधेरों में सोई है
जुगनू-ए-अरमाँ मचलने का पहर है

चिंगारियों ने उड़ कर हवा से है कहा
नए ज़लज़लों के उबलने का पहर है

बोलता है कौन भीतर पत्थरों के
खामोशियों की रात ढलने का पहर है

गिरफ्त खौफ़ में बेदम है ज़िन्दगी
नीना अब अंधेरों को निगलने का पहर है
नीना कुमार
About the poet

नीना कुमार

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like