बहुत बादल बरसे - नीना कुमार

नीना कुमारनीना कुमार30 Sept 1959

3 min read · 12.4K reads

बरसे हैं बहुत हम पर, हैं यूँ मुसलसल[1] बरसे
आज अपने शहर में भी, हैं बहुत बादल बरसे

क्यों न फिर खामोश ज़हन के फैले बियाबाँ में
शोर उठे, कोई घटा छाये, कोई हलचल बरसे

जो तलातुम[2]-ए-जज़्बात रहा घूम फ़लक[3] पर
राह तक रहा है- के आज या फिर कल बरसे

और जो बर्फ से हो गए थे नमनाक[4] से एहसास
शोला-ए-बर्क़[5] के संग मिल कर के पिघल बरसे

काबिल-ए-बयाँ नहीं थे वो जो ख़्वाब निहाँ[6] थे
शोर-ओ-पैहम[7] में, आब-जू[8] बनके निकल बरसे

कभी माहताब[9] सा चमक जाता, सैलाब-ए-अब्र[10]
जैसे बोलती आँखों में से, है खामोश ग़ज़ल बरसे
नीना कुमार
About the poet

नीना कुमार

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like