माला - नीलेश रघुवंशी

नीलेश रघुवंशीनीलेश रघुवंशी4 Sept 1969

3 min read · 12.4K reads

 
मैं माला फेरना चाहती हूँ
सामने दिख रहे झाड़ के नाम की...
नदी के नाम की जिसका पानी पिया...
उस आम आदमी के नाम की
जिसके हिस्से की जगह
कम होती जा रही है दिन-ब-दिन...
खेत-खलिहान तक सड़क को ले जाती
मुरम और गिट्टी के नाम की...
आकाश और तारों के नाम की...
छिपने-छिपने को है चांद
ये आख़िरी मोती
लो तुम्हारी हँसी याद आई
मोती की जगह
तुम्हारे उजले आधे टूटे दाँत ने ले ली
न चाहते हुए भी
फेरती हूँ
आज भी माला तुम्हारे नाम की...
नीलेश रघुवंशी
About the poet

नीलेश रघुवंशी

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like