मैं पथिक
एकांत पथ पर चला जा रहा था
हर तरफ
कोहरे का साम्राज्य,
एक दिन
पत्तों पर अपने ओसकण छोड़ कर
कोहरा हटा
और मुझे दिखी उस पथ की सुन्दरता
जिस पर मैं
अनमना सा चलता रहा था
दूर तक,
और उसी पथ पर
मेरे स्वागत में
मुस्कराते हुए खड़े थे
मेरे मुक्तिदाता!

मैं पथिकएकांत पथ पर चला जा रहा था
मैं पथिकएकांत पथ पर चला जा रहा था
मैं पथिकएकांत पथ पर चला जा रहा था
बच्चा बड़ा हो रहा है धीरे-धीरेसमुद्र और पहाड़ों को करता है एकमेक
गिरने वाले हैं सारे दूधिया दाँत एक-एक करटूटकर ये दाँत जाएंगे कहाँ?