साइकिल पर गिटार - नीलेश रघुवंशी

नीलेश रघुवंशीनीलेश रघुवंशी4 Sept 1969

3 min read · 12.4K reads

बच्चा बड़ा हो रहा है धीरे-धीरे
समुद्र और पहाड़ों को करता है एकमेक
घर को बना देना चाहता है आकाश
समेट लेना चाहता है धरती को गोद में
भीगना चाहता है पहली बारिश में
लगाता है
गमले में अमरूद का पेड़
सुनता है कहानियाँ
ढूँढता है पात्र आसपास।

जाता है शाम बग़ल की छत पर
लौटता है
साइकिल पर गिटार लिए
छेड़ता है
कभी कोई प्यारी-सी धुन
निकालता है कभी गोलियों की आवाज़।

बच्चा
अब सचमुच बड़ा हो गया है
गिटार और पिस्तौल में
कोई फ़र्क़ ही नहीं समझता।
नीलेश रघुवंशी
About the poet

नीलेश रघुवंशी

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरीनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमछली और किलकिला पक्षीनदी के पठारकांशवन में—— ब्रजनाथ रथ