अंतिम पंक्ति में - नीलेश रघुवंशी

नीलेश रघुवंशीनीलेश रघुवंशी4 Sept 1969

2 min read · 12.4K reads


मैं पथिक
एकांत पथ पर चला जा रहा था
हर तरफ
कोहरे का साम्राज्य,
एक दिन
पत्तों पर अपने ओसकण छोड़ कर
कोहरा हटा
और मुझे दिखी उस पथ की सुन्दरता
जिस पर मैं
अनमना सा चलता रहा था
दूर तक,
और उसी पथ पर
मेरे स्वागत में
मुस्कराते हुए खड़े थे
मेरे मुक्तिदाता!
नीलेश रघुवंशी
About the poet

नीलेश रघुवंशी

View profile & all 17 Poems / Stories