हश्र कैसा रहा बपा मुझ में

नीलमा नाहीद दुर्रानीनीलमा नाहीद दुर्रानी15 Oct 1955

1 min read · 12.4K reads

हश्र कैसा रहा बपा मुझ में

कोई रोता रहा सदा मुझ में

दिल में इक जंग थी जो जारी रही

कोई तो शख़्स था ख़फ़ा मुझ में

मौत आई तो साथ छोड़ दिया

कोई तो दे गया दग़ा मुझ में

दिल भी आँखों की बात सुनता रहा

इक यही तो था बेवफ़ा मुझ में

नीलमा नाहीद दुर्रानी
About the poet

नीलमा नाहीद दुर्रानी

जन्म : 15 Oct 1955 None

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like