शहर में बस्ते हैवानों से डर लगता है
मुझ को ऐसे इंसानों से डर लगता है
ऊँची ज़ात का ढोंग रचा कर डसते हैं
ऊँची ज़ात के शैतानों से डर लगता है
मस्जिद के हुजरे में बच्चे मर जाते हैं
तेरे घर के दरबानों से डर लगता है
औरत घर के चूल्हे से जल जाती है
मुझ को ऐसे ज़िंदानों से डर लगता है








