उदास लोगों से प्यार करना कोई तो सीखे

नीलमा नाहीद दुर्रानीनीलमा नाहीद दुर्रानी15 Oct 1955

1 min read · 12.4K reads

उदास लोगों से प्यार करना कोई तो सीखे

सफ़ेद लम्हों में रंग भरना कोई तो सीखे

कोई तो आए ख़िज़ाँ में पत्ते उगाने वाला

गुलों की ख़ुश्बू को क़ैद करना कोई तो सीखे

कोई दिखाए मोहब्बतों के सराब मुझ को

मिरी निगाहों से बात करना कोई तो सीखे

कोई तो आए नई रुतों का पयाम ले कर

अँधेरी रातों में चाँद बनना कोई तो सीखे

कोई पयाम्बर कोई इमाम-ए-ज़माँ ही आए

असीर ज़ेहनों में सोच भरना कोई तो सीखे

नीलमा नाहीद दुर्रानी
About the poet

नीलमा नाहीद दुर्रानी

जन्म : 15 Oct 1955 None

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like