जिस घड़ी उन से बात होती है

नीलमा नाहीद दुर्रानीनीलमा नाहीद दुर्रानी15 Oct 1955

1 min read · 12.4K reads

जिस घड़ी उन से बात होती है

रक़्स में काएनात होती है

उन के आने से दिन निकलता है

उन के जाने से रात होती है

लफ़्ज़ यूँ फूल बन के झड़ते हैं

गोया हर सू बरात होती है

उन से मिलने को मो'जिज़ा कहिए

हुस्न की ये ज़कात होती है

रोग ऐसा लगा है उल्फ़त का

इस से कैसे नजात होती है

ज़ालिमों से वो डर नहीं सकता

जिस के दिल में फ़ुरात होती है

नीलमा नाहीद दुर्रानी
About the poet

नीलमा नाहीद दुर्रानी

जन्म : 15 Oct 1955 None

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like