जमाल-ए-यार को देखूँ कमाल-ए-यार से पहले
मैं ख़ुश्बू की तरह महकूँ ख़याल-ए-यार से पहले
करिश्मे हुस्न के सूरज सितारे फूल ज़ाहिर हैं
मगर मैं किस तरफ़ देखूँ मिसाल-ए-यार से पहले
दुआओं में मिरी यूँ तो बहुत तासीर है लेकिन
मैं उस से और क्या माँगूँ सवाल-ए-यार से पहले
है आदत दूर रहने की अगर वो सामने आए
मैं शाम-ए-ज़िंदगी चाहूँ विसाल-ए-यार से पहले
सभी मौसम हों ख़ुशियों के जहाँ उस का बसेरा हो
ज़माने को बदल डालूँ ज़वाल-ए-यार से पहले








