इमली की तरह है मेरा दूसरा संगाती
एक विराट झंखाड़
मानो झाड़ियों की दैत्याकार प्रजाति का वंशज
चुहल-भरी चुटकी काटने
और सनसनी पैदा करने वाले फल
वैसी ही प्रकृति और स्वभाव है इसका
थोड़ा-सा काइयाँपन भी जो इमली में ही हो सकता है
लेकिन इसकी विराट काया पर नन्हीं-नन्हीं पत्तियों का
मज़ाक न उड़ाइएगा
वरना पलट कर यह कह सकता है आपसे
बड़े सूरमा हो तो लो मेरी पत्तियों पर डंड पेल कर तो दिखाओ।