चीज़ें उपस्थित हैं - नीलाभ

नीलाभनीलाभ16 Sept 1945 – 23 Sept 2016

2 min read · 12.4K reads

आकाश !
कब तक ओढ़ोगे
परंपरा की पुरानी चादर,
ढोते रहोगे
व्यापक होने का झूठा दंभ,
 
तुम्हारा उद्देश्यहीन विस्तार
नहीं ढक सका है
किसी का नंगापन

छोड़कर कल्पना,
वास्तविकता पर उतर आओ,
भाई ! अपने नीले फलक पर
इन्द्रधनुष नहीं
रोटियाँ उगाओ।
नीलाभ
About the poet

नीलाभ

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like