ज़ब्त-ए-अलम से इश्क़ का चर्चा सिवा हुआ

नाज़िश बदायूनीनाज़िश बदायूनी

1 min read · 12.4K reads

ज़ब्त-ए-अलम से इश्क़ का चर्चा सिवा हुआ

आशोब-रोज़गार दिल-ए-मुब्तला हुआ

थी बे-सबातियों में हक़ीक़त मजाज़ की

दिल क्यों फ़रेब-ख़ुर्दा-ए-नक़्श-ए-वफ़ा हुआ

जब तक अलग अलग न हों अज्ज़ा पता कहाँ

माना कि ज़र्रे ज़र्रे में है वो छुपा हुआ

बस ऐ ख़याल-ए-तौबा कि हूँ तिश्ना-काम-ए-ऐश

रखा है मेरे सामने साग़र भरा हुआ

बे-लुत्फ़ हो न जाए कहीं मर्ग-ए-बे-कसी

ये कौन रो रहा है सिरहाने खड़ा हुआ

हम उस को एक जुम्बिश-ए-अबरू से पा गए

वो राज़ जो ज़बान-ए-अदू से अदा हुआ

ऐ जोश-ए-इश्क़ ये तिरी जुरअत से दूर है

यूँ जल्वा-गाह में रहे पर्दा पड़ा हुआ

दिल वो जगह नहीं कि हक़ीक़त छुपी रहे

वहम-ओ-ख़याल बन के वो आए तो क्या हुआ

उजलत हुई है याद-ए-सुख़न-हा-ए-बे-शुमार

वो मुँह छुपा के बैठ रहे ये बुरा हुआ

नासेह के दिल में गर्मी-ए-उल्फ़त कहाँ से हो

है इक चराग़ वो भी अज़ल का बुझा हुआ

अब हम हैं और कशमकश-ए-मौज-ए-इज़्तिराब

कश्ती डुबोई और अलग नाख़ुदा हुआ

उफ़ इश्क़-ए-फ़ित्ना-साज़ की जादू-फ़रेबियाँ

दिल सा रफ़ीक़ चश्म-ज़दन में जुदा हुआ

रक्खी हो दर पे लाश ज़माना हो सोगवार

तुम को क़सम है मुँह से न कहना ये क्या हुआ

खिंचते हैं वो ख़ुदा न करे पर्दा फ़ाश हो

क्या देखता है गोशे में कोई छुपा हुआ

बोतल बग़ल में हाथ में साग़र लिए हुए

ये कौन आ रहा है इधर झूमता हुआ

'नाज़िश' जफ़ा-ए-चर्ख़ का शिकवा बजा दुरुस्त

बे-मेहरी-ए-बुताँ का तुम्हें सामना हुआ

नाज़िश बदायूनी
About the poet

नाज़िश बदायूनी

उपनाम : 'नाज़िश' मूल नाम : मोहम्मद मोबीन नाज़िश सुलेमानी बदायूनी जन्म : बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Jul 1936 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश

View profile & all 7 Poems / Stories

More from नाज़िश बदायूनी

  1. शहर में इंसाफ़ क्या अच्छा हुआ

    शहर में इंसाफ़ क्या अच्छा हुआआप सच्चे और मैं झूटा हुआ

    12.4K reads
  2. क़िस्मत में हैं बर्बादियाँ याद-ए-वतन से क्या ग़रज़

    क़िस्मत में हैं बर्बादियाँ याद-ए-वतन से क्या ग़रज़मैं फूल हूँ टूटा हुआ मुझ को चमन से क्या ग़रज़

    12.4K reads
  3. अब जाम हमारा है दिल-आराम हमारा

    अब जाम हमारा है दिल-आराम हमारामुँह देखती है गर्दिश-ए-अय्याम हमारा

    12.4K reads
  4. तुम को पाया नक़्द-ए-हस्ती राएगाँ होने के बाद

    तुम को पाया नक़्द-ए-हस्ती राएगाँ होने के बाददौलत-ए-नौ हाथ आई बे-निशाँ होने के बाद

    12.4K reads
  5. नग़्मा-ए-कुन से नुमूदार अजब होश हुआ

    नग़्मा-ए-कुन से नुमूदार अजब होश हुआदहर में जिस को सँभाला वही बेहोश हुआ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like