नग़्मा-ए-कुन से नुमूदार अजब होश हुआ

नाज़िश बदायूनीनाज़िश बदायूनी

1 min read · 12.4K reads

नग़्मा-ए-कुन से नुमूदार अजब होश हुआ

दहर में जिस को सँभाला वही बेहोश हुआ

ख़ल्वत-ए-नाज़ में यूँ कोई हम-आग़ोश हुआ

इल्म दर सीना मिरे दिल से फ़रामोश हुआ

जौर-ए-पैहम ने कभी दिल से निकलने न दिया

दर्द बढ़ता ही रहा जब वो सितम-कोश हुआ

इश्क़ में चाहिए हर-लहज़ा निराली गर्दिश

क्यों वहाँ कातिब-ए-तक़दीर सुबुक-दोश हुआ

याद आए उन्हें कुछ तर्क-ए-जफ़ा के पहलू

हैफ़-सद-हैफ़ कि मैं दिल से फ़रामोश हुआ

रंग या शक्ल न था क्या नज़र आता वो हमें

दीदा-ए-दिल की जगह ज़ह्न में रू-पोश हुआ

हर जगह तूर है बे-ख़ुद है जहाँ मिस्ल-ए-कलीम

जल्वा-ए-नौ से वो हंगामा फ़रामोश हुआ

हश्र के बाद रही हसरत-ए-नज़्ज़ारा मुझे

इस तरह मजमा-ए-ख़ूबाँ में वो रू-पोश हुआ

क्या हो पादाश-ए-अमल मस्त-ए-अज़ल है 'नाज़िश'

या ख़ुदा तू ने पिलाई तो ये मय-नोश हुआ

नाज़िश बदायूनी
About the poet

नाज़िश बदायूनी

उपनाम : 'नाज़िश' मूल नाम : मोहम्मद मोबीन नाज़िश सुलेमानी बदायूनी जन्म : बदायूँ, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Jul 1936 | बदायूँ, उत्तर प्रदेश

View profile & all 7 Poems / Stories

More from नाज़िश बदायूनी

  1. शहर में इंसाफ़ क्या अच्छा हुआ

    शहर में इंसाफ़ क्या अच्छा हुआआप सच्चे और मैं झूटा हुआ

    12.4K reads
  2. क़िस्मत में हैं बर्बादियाँ याद-ए-वतन से क्या ग़रज़

    क़िस्मत में हैं बर्बादियाँ याद-ए-वतन से क्या ग़रज़मैं फूल हूँ टूटा हुआ मुझ को चमन से क्या ग़रज़

    12.4K reads
  3. अब जाम हमारा है दिल-आराम हमारा

    अब जाम हमारा है दिल-आराम हमारामुँह देखती है गर्दिश-ए-अय्याम हमारा

    12.4K reads
  4. तुम को पाया नक़्द-ए-हस्ती राएगाँ होने के बाद

    तुम को पाया नक़्द-ए-हस्ती राएगाँ होने के बाददौलत-ए-नौ हाथ आई बे-निशाँ होने के बाद

    12.4K reads
  5. ज़ब्त-ए-अलम से इश्क़ का चर्चा सिवा हुआ

    ज़ब्त-ए-अलम से इश्क़ का चर्चा सिवा हुआआशोब-रोज़गार दिल-ए-मुब्तला हुआ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like