ज़ियादा प्यार से देखा न जाये - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

4 min read · 12.4K reads

जियादा प्यार से देखा न जाये
मुसाफिर लौट कर फिर आ न जाये

हटा लो सामने से मै की बोतल
मिरी तोबा कहीं टकरा न जाये

मना कर रास्ते में जश्ने मंजिल
हमारा रास्ता रोका न जाये

न दो दादे-जूनूँ [1] ऐ अक्ल वालो
कहीं दीवाना भी काम आ न जाये

मुहब्बत भी अगर है जुर्म यारो
तो मैं मुजरिम मुझे बख्शा न जाये

हर इक शै से तबीयत हट रही है
कहीं उनसे भी जी घबरा न जाये

बचाओ आबरू-ए-आदमीयत
मुहब्बत को सियासत खा न जाये

बहुत कुछ है नसीमें सुबहगाही [2]
अगर दिल की कली मुरझा न जाये

जलन कुछ कम तो हो जायेगी दिल की
वहॉं तक आह जाये या न जाये

मुसीबत भी दे राहत देने वाले
मगर इतनी कि जी घबरा न जाये

’नजीर’ इन्सान ही हैं मुहतरम [3] भी
उन्हें भी बेखता समझा न जाये
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.3K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like