बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

4 min read · 12.4K reads

बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है
जज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

इक रंग पे रहता ही नहीं रंगे ज़माना
जब देखिए तब जल्वाए जानानां[2] नया है

दम ले लो तमाज़त[3] की सताई हुई रूहो
पलक की घनी छाँव में ख़सख़ाना नया है

रहने दो अभी साया-ए-गेसू ही में इसको
मुमकिन है सँभल जाए ये दीवाना नया है

बेशीशा-ओ-पैमाना भी चल जाती है अक्सर
इक अपना टहलता हुआ मैख़ाना नया है

बुत कोई नया हो तो बता मुझको बरहमन
ये तो मुझे मालूम है बुतख़ाना नया है

जब थोड़ी-सी ले लीजिए, हो जाता है दिल साफ़
जब गर्द हटा दीजिए पैमाना नया है

काशी का मुसलमाँ है नज़ीर उससे भी मिलिए
उसका भी एक अन्दाज़ फ़क़ीराना नया है
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  2. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  3. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.4K reads
  4. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads
  5. गंगा का है लड़कपन गंगा की है जवानी - नज़ीर बनारसी

    गंगा का है लड़कपन गंगा की है जवानीइतरा रही हैं लहरें शरमा रहा है पानी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like