अपने होने की अर्ज़ानी ख़त्म हुई - नज़र जावेद

नज़र जावेदनज़र जावेद

2 min read · 12.4K reads

अपने होने की अर्ज़ानी ख़त्म हुई
मुश्किल से ये तन आसानी ख़त्म हुई

तुझ को क्या मालूम हमारी बीनाई
कैसे हो कर पानी पानी ख़त्म हुई

बहता है चुप-चाप बिछड़ कर चोटी से
दरिया की पुर-शोर रवानी ख़त्म हुई

मिट्टी की आवाज़ सुनी जब मिट्टी ने
साँसों की सब खींचा-तानी ख़त्म हुई

दिन पर सारे मौसम बीत गए ‘जावेद’
यानी ख़ुश्बू-दार कहानी ख़त्म हुई
नज़र जावेद
About the poet

नज़र जावेद

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like