पुराने अक्स कर के रद हमारे - नज़र जावेद

नज़र जावेदनज़र जावेद

2 min read · 12.4K reads

पुराने अक्स कर के रद हमारे
बदल देता है ख़ाल-ओ-ख़द हमारे

तबीअत के बहुत आज़ाद थे हम
रही ठोकर में हर मसनद हमारे

खुली बाँहों से मिलते थे हमेशा
मगर थी दरमियाँ इक हद हमारे

ज़रा सी धूप चमकेगी सरों पर
पिघल जाएँगे मोमी-क़द हमारे

सुनाएँगे हमारी दास्तानें
ये शीशम और ये बरगद हमारे
नज़र जावेद
About the poet

नज़र जावेद

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like