वार हर एक मेरे ज़ख़्म का हामिल आया - नज़र जावेद

नज़र जावेदनज़र जावेद

4 min read · 12.4K reads

वार हर एक मेरे ज़ख़्म का हामिल आया
अपनी तलवार के मैं ख़ुद ही मुक़ाबिल आया

बाद-बानों ने हर इक सम्त बदल कर देखी
कोई मंज़र न नज़र सूरत-ए-साहिल आया

गर्द होने ने ही महमेज़ किया मेरा सफ़र
मेरा रस्ता मेरी दीवार में हाइल आया

इस फ़ुसूँ की कोई तौज़ीह नहीं हो पाती
उस के हाथों में भला कैसे मेरा दिल आया

दर्द से जोड़ लिया साज़ ने रिश्ता अपना
और फिर सोज़ पहन कर तेरी पायल आया

एक तख़रीब तवातुर से रही दिल में मेरे
इक तसलसुल सा मेरे हाल में शामिल आया

जिस का अंजाम हुआ उस की शुरूआत न थी
राह पर आ न सका जो सर-ए-मंज़िल आया

ज़िंदा रहने के तक़ाज़ों ने मुझे मार दिया
सर पे ‘जावेद’ अजब अहद-ए-मसाइल आया
नज़र जावेद
About the poet

नज़र जावेद

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like