मोहब्बत नूर है जानाँ - नज़्म

नाज़ बटनाज़ बट

1 min read · 12.5K reads

ज़माना इस की ख़्वाहिश में अज़ल से चूर है जानाँ

मोहब्बत नूर है जानाँ

मोहब्बत नूर है जानाँ

रुख़-ए-महताब से रौशन निगार-ए-ख़्वाब से रौशन

नज़र में खुलने वाले सब्ज़ा-ए-शादाब से रौशन

सितारों से कहीं बढ़ कर चमक इस के जिलौ में है

जो आब-ओ-ताब है इस में कहाँ सूरज की ज़ौ में है

ये नख़्ल-ए-इश्क़ पर जैसे वफ़ा का बौर है जानाँ

मोहब्बत नूर है जानाँ

मोहब्बत नूर है जानाँ

ये जिस दिल में उतर जाए उसे मा'मूर कर जाए

सरापा रंग कर जाए तमन्नाओं से भर जाए

ये ऐसा कैफ़ है जो हर क़दम पर ज़िंदगी पुर-नूर करता है

उतर कर रूह में इस के अँधेरे दूर करता है

ये वो एहसास है जो हर घड़ी भरपूर है जानाँ

मोहब्बत नूर है जानाँ

मोहब्बत नूर है जानाँ

नाज़ बट
About the poet

नाज़ बट

मूल नाम : नाज़ बट

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश