हर इक मौसम की निय्यत जानती हैं

नाज़ बटनाज़ बट

1 min read · 12.4K reads

हर इक मौसम की निय्यत जानती हैं

हवा के डर से शाख़ें काँपती हैं

कोई उन का भी आ कर हाथ रोके

वो यादें जो दिलों को काटती हैं

मुझे है बद-दु'आ शायद किसी की

मिरी आँखों से नींदें भागती हैं

बदन में सरसराती है ख़मोशी

रगों में वहशतें सी नाचती हैं

'अजब सी कैफ़ियत है बेबसी की

मैं सो जाऊँ तो आँखें जागती हैं

जनाज़ों पर जनाज़े उठ रहे हैं

सभी माओं की रूहें काँपती हैं

नाज़ बट
About the poet

नाज़ बट

मूल नाम : नाज़ बट

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like