पहले दुख दर्द कई दिल में सँभाले मैं ने

नाज़ बटनाज़ बट

1 min read · 12.4K reads

पहले दुख दर्द कई दिल में सँभाले मैं ने

फिर किया ख़ुद को तिरे ग़म के हवाले मैं ने

क्यूँ खुले तुझ पे सफ़र में थी अज़ीयत कैसी

कब दिखाए हैं तुझे रूह के छाले मैं ने

तू ने हर गाम जो बख़्शे हैं अँधेरे मुझ को

उन अँधेरों में तिरे ख़्वाब उजाले मैं ने

तेरी तस्वीर मिरे पास थी यानी तू था

दिन तिरे हिज्र के इस ख़्वाब में टाले मैं ने

तेरे ग़म से किया दुनिया के ग़मों का चारा

यानी इक ख़ार से सब ख़ार निकाले मैं ने

शहर वालों ने इन्हें अब्र-ए-करम समझा नाज़

अपने आँसू जो हवाओं में उछाले मैं ने

नाज़ बट
About the poet

नाज़ बट

मूल नाम : नाज़ बट

View profile & all 22 Poems / Stories