ग़म की ढलवान तक आये तो ख़ुशी तक पहुँचे - नवीन सी. चतुर्वेदी

नवीन सी. चतुर्वेदीनवीन सी. चतुर्वेदी27 Sept 1968

4 min read · 12.4K reads

ग़म की ढलवान तक आये तो ख़ुशी तक पहुँचे
आदमी घाट तक आये तो नदी तक पहुँचे

इश्क़ में दिल के इलाक़े से गुजरती है बहार
दर्द अहसास तक आये तो नमी तक पहुँचे

उस ने बचपन में परीजान को भेजा था ख़त
ख़त परिस्तान को पाये तो परी तक पहुँचे

उफ़ ये पहरे हैं कि हैं पिछले जनम के दुश्मन
भँवरा गुलदान तक आये तो कली तक पहुँचे

नींद में किस तरह देखेगा सहर यार मिरा
वह्म के छोर तक आये तो कड़ी तक पहुँचे

किस को फ़ुरसत है जो हर्फ़ो की हरारत समझाय
बात आसानी तक आये तो सभी तक पहुँचे

बैठे-बैठे का सफ़र सिर्फ़ है ख़्वाबों का फ़ितूर
जिस्म दरवाज़े तक आये तो गली तक पहुँचे
नवीन सी. चतुर्वेदी
About the poet

नवीन सी. चतुर्वेदी

View profile & all 108 Poems / Stories

More from नवीन सी. चतुर्वेदी

  1. ग़नीमत से गुजारा कर रहा हूँ - नवीन सी. चतुर्वेदी

    ग़नीमत से गुजारा कर रहा हूँमगर चर्चा है जलसा कर रहा हूँ

    12.4K reads
  2. तमाम ख़ुश्क दयारों को आब देता था - नवीन सी. चतुर्वेदी

    तमाम ख़ुश्क दयारों को आब देता थाहमारा दिल भी कभी आसमान जैसा था

    12.4K reads
  3. अब इस दयार में इन ही का बोलबाला है - नवीन सी. चतुर्वेदी

    अब इस दयार में इन ही का बोलबाला हैहमारा दिल तो ख़यालों की धर्मशाला है

    12.4K reads
  4. रोज़ ही करती हैं ऐलाने-सहर - नवीन सी. चतुर्वेदी

    रोज़ ही करती हैं ऐलाने-सहरओस की बूँदें मुलायम घास पर

    12.4K reads
  5. सब की सुनता हूँ बस अपनी ही सदा काटूँ हूँ - नवीन सी. चतुर्वेदी

    सब की सुनता हूँ बस अपनी ही सदा काटूँ हूँतुझको हमराज़ बनाने की सज़ा काटूँ हूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश