रोज़ ही करती हैं ऐलाने-सहर
ओस की बूँदें मुलायम घास पर
रात भर टूटे हैं इतने कण्ठ-हार
सुब्ह तक पत्तों से झरते हैं गुहर
बस ज़रा अलसाई थीं कोमल कली
आ गये गुलशन में बौराये-भ्रमर
भोर की शीतल-पवन अलसा चुकी
धूप से चमकेगा अब सारा नगर
इस का इस्तेमाल कर लीजे हुजूर
धूप को तो होना ही है दर-ब-दर
वाह री ठण्डी दुपहरी की हवा
जैसे मिलने आ रहे हैं हिम-शिखर
इक सितारा आसमाँ से गिर पड़ा
चाँद को ये भी नहीं आया नज़र
नये-नये गार्डन बने हैं शह्र में
पर वहाँ पञ्छी नहीं आते नज़र
सोचता हूँ देख कर ऊँचा गगन
एक दिन जाना है वाँ सब छोड़ कर
ओस की बूँदें मुलायम घास पर
रात भर टूटे हैं इतने कण्ठ-हार
सुब्ह तक पत्तों से झरते हैं गुहर
बस ज़रा अलसाई थीं कोमल कली
आ गये गुलशन में बौराये-भ्रमर
भोर की शीतल-पवन अलसा चुकी
धूप से चमकेगा अब सारा नगर
इस का इस्तेमाल कर लीजे हुजूर
धूप को तो होना ही है दर-ब-दर
वाह री ठण्डी दुपहरी की हवा
जैसे मिलने आ रहे हैं हिम-शिखर
इक सितारा आसमाँ से गिर पड़ा
चाँद को ये भी नहीं आया नज़र
नये-नये गार्डन बने हैं शह्र में
पर वहाँ पञ्छी नहीं आते नज़र
सोचता हूँ देख कर ऊँचा गगन
एक दिन जाना है वाँ सब छोड़ कर








