बदलने का समय - नवनीत शर्मा

नवनीत शर्मानवनीत शर्मा22 Sept 1973

3 min read · 12.4K reads

सर्द बारिश में भीग
आँखों में जुगनू लिए
पनाह माँग रहे हैं
कुछ पिल्‍ले
 
ट्रक से टकरा कर
निचेष्‍ट हुई गाय की
खुली आँखों में है
कन्‍हैया के नाम खून भरी अर्जी
 
मुँह बँधवा कर
नंदी महाराज से शिकायत
करना चाहता है एक बैल
 
पीठ छिले गधे के मुँह से निकली है
अस्‍फुट-सी हाय
 
शेर ने पहली बार
झुक कर कहा है
मुझे बचा लो
 
भेड़ की पीठ पर हुआ घाव
कह रहा है
देवताओं के लिए अब ऊन ही काफी नहीं
 
चिडि़या को शिकायत है
शहर में काँटे हैं बहुत
 
ठीक कहा तुमने
यह रिश्‍तों की परिभाषा
बदलने का समय है।
 
नवनीत शर्मा
About the poet

नवनीत शर्मा

View profile & all 46 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like