जब इश्क़ का जुनूँ मिरे सर पर सवार था

नश्तर छपरावीनश्तर छपरावी

1 min read · 12.4K reads

जब इश्क़ का जुनूँ मिरे सर पर सवार था

दिल को क़रार था न जिगर को क़रार था

दिल बे-क़रार था न जिगर बे-क़रार था

तेरा ख़याल पास शब-ए-इंतिज़ार था

फूलों के हार तुर्बत-ए-अग़्यार पर चढ़े

मश्क़-ए-सितम के वास्ते मेरा मज़ार था

क्यूँकर न देते ग़म को तिरे दिल में हम जगह

फ़ुर्क़त में अपना एक ही तो ग़म-गुसार था

वो पाएमाल कर के मिरे दिल को कहते हैं

ये दिल वही है हिज्र में जो बे-क़रार था

मिलता न था मिज़ाज दिल-ए-बे-क़रार का

तीर-ए-निगाह-ए-नाज़ का जब वो शिकार था

मैं क्या कहूँ कि हाल मिरा क्या था हिज्र में

दिन-रात लब पे नाला-ए-बे-इख़्तयार था

अब दिल है और ज़िल्लत-ओ-रुसवाई-ए-जुनूँ

'नश्तर' कभी ये माया-ए-सद-इफ़्तिख़ार था

नश्तर छपरावी
About the poet

नश्तर छपरावी

उपनाम : 'नश्तर' मूल नाम : मौलवीअब्दुल करीम जन्म : सारण, बिहार

View profile & all 15 Poems / Stories

More from नश्तर छपरावी

  1. न जिस में आरज़ू होती न जिस में मुद्दआ' होता

    न जिस में आरज़ू होती न जिस में मुद्दआ' होतामुझे भी एक दिल या-रब कोई ऐसा दिया होता

    12.4K reads
  2. मैं याद हूँ उन की ये उन्हें याद नहीं है

    मैं याद हूँ उन की ये उन्हें याद नहीं हैमुझ सा भी जहाँ में कोई नाशाद नहीं है

    12.4K reads
  3. उन की बातों को कुछ क़ियाम नहीं

    उन की बातों को कुछ क़ियाम नहींसुब्ह कहते हैं हाँ तो शाम नहीं

    12.4K reads
  4. तुम हिज्र के झगड़ों को मिटा क्यों नहीं देते

    तुम हिज्र के झगड़ों को मिटा क्यों नहीं देतेबिगड़ी हुई तक़दीर बना क्यों नहीं देते

    12.4K reads
  5. न बिखराया करो तुम बैठे बैठे ज़ुल्फ़-ए-पेचाँ को

    न बिखराया करो तुम बैठे बैठे ज़ुल्फ़-ए-पेचाँ कोख़ुदा के वास्ते देखो मिरे हाल-ए-परेशाँ को

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like