मैं याद हूँ उन की ये उन्हें याद नहीं है

नश्तर छपरावीनश्तर छपरावी

1 min read · 12.4K reads

मैं याद हूँ उन की ये उन्हें याद नहीं है

मुझ सा भी जहाँ में कोई नाशाद नहीं है

महबूब का हर ज़ुल्म है एहसान से बेहतर

बेदाद जिसे कहते हैं बेदाद नहीं है

डरता है कि चर्चा न तिरे ज़ुल्म का हो जाए

लब पर तिरे मज़लूम के फ़रियाद नहीं है

हर गोशा-ए-आलम नज़र-ए-ग़ौर से देखा

इक दिल भी ग़म-ओ-रंज से आज़ाद नहीं है

सब महव किया इक निगह-ए-लुत्फ़ से तू ने

पिछ्ला तिरा कोई भी सितम याद नहीं है

महरूम कोई क्यों हो तिरे दौर-ए-सितम में

बद-बख़्त है जो कुश्ता-ए-बेदाद नहीं है

वाक़िफ़ ही नहीं ज़ौक़-ए-असीरी से वो हरगिज़

जो कुश्ता-ए-बे-मेहरी-ए-सय्याद नहीं है

था मैं जो सितम-दोस्त किया तू ने सितम तर्क

कुछ कम ये सितम ऐ सितम-ईजाद नहीं है

क्या बात है ऐ दिल तुझे चुप लग गई कैसी

क्यों मश्ग़ला-ए-नाला-ओ-फ़रियाद नहीं है

क्यों मुझ को असीरी में रिहाई की हवस हो

क्या दिल में मिरे उल्फ़त-ए-सय्याद नहीं है

कहने को तो यूँ शे'र सभी कहते हैं 'नश्तर'

वाक़िफ़ नहीं जो फ़न से वो उस्ताद नहीं है

नश्तर छपरावी
About the poet

नश्तर छपरावी

उपनाम : 'नश्तर' मूल नाम : मौलवीअब्दुल करीम जन्म : सारण, बिहार

View profile & all 15 Poems / Stories

More from नश्तर छपरावी

  1. न जिस में आरज़ू होती न जिस में मुद्दआ' होता

    न जिस में आरज़ू होती न जिस में मुद्दआ' होतामुझे भी एक दिल या-रब कोई ऐसा दिया होता

    12.4K reads
  2. उन की बातों को कुछ क़ियाम नहीं

    उन की बातों को कुछ क़ियाम नहींसुब्ह कहते हैं हाँ तो शाम नहीं

    12.4K reads
  3. तुम हिज्र के झगड़ों को मिटा क्यों नहीं देते

    तुम हिज्र के झगड़ों को मिटा क्यों नहीं देतेबिगड़ी हुई तक़दीर बना क्यों नहीं देते

    12.4K reads
  4. न बिखराया करो तुम बैठे बैठे ज़ुल्फ़-ए-पेचाँ को

    न बिखराया करो तुम बैठे बैठे ज़ुल्फ़-ए-पेचाँ कोख़ुदा के वास्ते देखो मिरे हाल-ए-परेशाँ को

    12.4K reads
  5. दर्द वो तू ने दिया जिस का मुदावा न हुआ

    दर्द वो तू ने दिया जिस का मुदावा न हुआतेरा बीमार मसीहा से भी अच्छा न हुआ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like