एक धुँधला सा सितारा भी बहुत होता है - नसीम शाहजहांपुरी

नसीम शाहजहांपुरीनसीम शाहजहांपुरी

3 min read · 12.4K reads

एक धुँधला सा सितारा भी बहुत होता है
शब-ए-ग़म में ये सहारा भी बहुत होता है

गर्दिश-ए-वक़्त पे क्या है मेरी बर्बादी में
हाथ दर-पर्दा तुम्हारा भी बहुत होता है

बे-क़रारान-ए-मोहब्बत की तसल्ली के लिए
उन का अदना सा इशारा भी बहुत होता है

क्यूँ मैं तूफ़ान ओ तलातुम की पनाहें ढूँडूँ
डूबने को तो किनारा भी बहुत होता है

डूबने वाले को दरिया-ए-मोहब्बत में ‘नसीम’
एक तिनके का सहारा भी बहुत होता है
नसीम शाहजहांपुरी
About the poet

नसीम शाहजहांपुरी

View profile & all 10 Poems / Stories

More from नसीम शाहजहांपुरी

  1. बाद-ए-ग़म जिस को पीना आ गया़ - नसीम शाहजहांपुरी

    बाद-ए-ग़म जिस को पीना आ गयाउस को जीने का क़रीना आ गया

    12.4K reads
  2. ग़ुँचों के तबस्सुम पर हम ग़ौर नहीं करते - नसीम शाहजहांपुरी

    ग़ुँचों के तबस्सुम पर हम ग़ौर नहीं करतेख़ामोश तकल्लुम पर हम ग़ौर नहीं करते

    12.4K reads
  3. हुस्न माइल ब-सितम हो तो गज़ल होती है - नसीम शाहजहांपुरी

    हुस्न माइल ब-सितम हो तो गज़ल होती हैइश्‍क बा-दीदा-ए-नम हो तो गज़ल होती है

    12.4K reads
  4. इसलिए जफ़ओं पर मुझ को मुस्कुराना था - नसीम शाहजहांपुरी

    इसलिए जफ़ओं पर मुझ को मुस्कुराना थाऔर उस सितम-गर का हौसला बढ़ाना था

    12.4K reads
  5. किसी के इश्‍क में ये हाल-ए-जार होता है - नसीम शाहजहांपुरी

    किसी के इश्‍क में ये हाल-ए-जार होता हैसुकूँ पा के भी दिल बे-क़रार रहता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like