किसी के इश्‍क में ये हाल-ए-जार होता है - नसीम शाहजहांपुरी

नसीम शाहजहांपुरीनसीम शाहजहांपुरी

3 min read · 12.4K reads

किसी के इश्‍क में ये हाल-ए-जार होता है
सुकूँ पा के भी दिल बे-क़रार रहता है

वो मय-कदे में बहुत सा-वक़ार रहता है
जो बे-खुदी में भी कुछ होश्‍यार रहता है

मुझे बहार-ए-गुलिस्ताँ पे नाज़ हो क्यूँकर
मेरी नज़र में मआल-ए-बहार रहता है

दिल-हजीं गम-ए-दौराँ से आश्‍ना न सही
तुम्हारे ग़म से मगर हम-किनार रहता है

कोई तो बात है ऐसी के उन के वादों पर
ख़ुलुस-ए-दिल से मुझे ऐतबार रहता है

ब-फ़ैज-ए-जोश-जुनूँ अब मैं उस मक़ाम पे हूँ
जहाँ जुनूँ ही मेरा राज़-दार रहता है

ये जानता हूँ न आए हैं वो न आएँगे
‘नसीम’ फिर भी मुझे इंतिज़ार रहता है
नसीम शाहजहांपुरी
About the poet

नसीम शाहजहांपुरी

View profile & all 10 Poems / Stories

More from नसीम शाहजहांपुरी

  1. बाद-ए-ग़म जिस को पीना आ गया़ - नसीम शाहजहांपुरी

    बाद-ए-ग़म जिस को पीना आ गयाउस को जीने का क़रीना आ गया

    12.4K reads
  2. एक धुँधला सा सितारा भी बहुत होता है - नसीम शाहजहांपुरी

    एक धुँधला सा सितारा भी बहुत होता हैशब-ए-ग़म में ये सहारा भी बहुत होता है

    12.4K reads
  3. ग़ुँचों के तबस्सुम पर हम ग़ौर नहीं करते - नसीम शाहजहांपुरी

    ग़ुँचों के तबस्सुम पर हम ग़ौर नहीं करतेख़ामोश तकल्लुम पर हम ग़ौर नहीं करते

    12.4K reads
  4. हुस्न माइल ब-सितम हो तो गज़ल होती है - नसीम शाहजहांपुरी

    हुस्न माइल ब-सितम हो तो गज़ल होती हैइश्‍क बा-दीदा-ए-नम हो तो गज़ल होती है

    12.4K reads
  5. इसलिए जफ़ओं पर मुझ को मुस्कुराना था - नसीम शाहजहांपुरी

    इसलिए जफ़ओं पर मुझ को मुस्कुराना थाऔर उस सितम-गर का हौसला बढ़ाना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे