इसलिए जफ़ओं पर मुझ को मुस्कुराना था - नसीम शाहजहांपुरी

नसीम शाहजहांपुरीनसीम शाहजहांपुरी

3 min read · 12.4K reads

इसलिए जफ़ओं पर मुझ को मुस्कुराना था
और उस सितम-गर का हौसला बढ़ाना था

आँसूओं की क़ीमत जब मोतियों से बढ़ कर थी
वो मेरी मोहब्बत का और ही ज़माना था

जब सितम से डरते थे अब करम से डरते हैं
ये भी इक ज़माना है वो भी इक ज़माना था

जिंदगी ने लूटा है जिंदगी को दानिस्ता
मौत से शिकायत क्या मौत का बहाना था

वो भी दौर गुज़रा है जब मेरी वफ़ाओं से
आप ही नहीं तन्हा बद-गुमाँ ज़माना था

ऐ ‘नसीम’ गुलशन में जब बहार के दिन थे
दोश पर फ़ज़ाओं के मेरा आशियाना था
नसीम शाहजहांपुरी
About the poet

नसीम शाहजहांपुरी

View profile & all 10 Poems / Stories

More from नसीम शाहजहांपुरी

  1. बाद-ए-ग़म जिस को पीना आ गया़ - नसीम शाहजहांपुरी

    बाद-ए-ग़म जिस को पीना आ गयाउस को जीने का क़रीना आ गया

    12.4K reads
  2. एक धुँधला सा सितारा भी बहुत होता है - नसीम शाहजहांपुरी

    एक धुँधला सा सितारा भी बहुत होता हैशब-ए-ग़म में ये सहारा भी बहुत होता है

    12.4K reads
  3. ग़ुँचों के तबस्सुम पर हम ग़ौर नहीं करते - नसीम शाहजहांपुरी

    ग़ुँचों के तबस्सुम पर हम ग़ौर नहीं करतेख़ामोश तकल्लुम पर हम ग़ौर नहीं करते

    12.4K reads
  4. हुस्न माइल ब-सितम हो तो गज़ल होती है - नसीम शाहजहांपुरी

    हुस्न माइल ब-सितम हो तो गज़ल होती हैइश्‍क बा-दीदा-ए-नम हो तो गज़ल होती है

    12.4K reads
  5. किसी के इश्‍क में ये हाल-ए-जार होता है - नसीम शाहजहांपुरी

    किसी के इश्‍क में ये हाल-ए-जार होता हैसुकूँ पा के भी दिल बे-क़रार रहता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like