मिलने के नहीं निशाँ हमारे

नसीम देहलवीनसीम देहलवी

1 min read · 12.4K reads

मिलने के नहीं निशाँ हमारे

क्या पूछते हो मकाँ हमारे

एहसाँ से नहीं बदी भी ख़ाली

दुश्मन हैं मेहरबाँ हमारे

पछताओगे जान ले के देखो

नाहक़ हैं ये इम्तिहाँ हमारे

बे-मिस्ल हैं लज़्ज़त-ए-सुख़न में

सब उठ गए हम-ज़बाँ हमारे

आज़ाद की जुस्तुजू 'अबस है

पाओगे पते कहाँ हमारे

उड़ती है ख़ाक इस ज़मीं से

पड़ते हैं क़दम जहाँ हमारे

नाक़ा लाते हैं इस तरफ़ रोज़

मोहसिन हैं सारबाँ हमारे

हम से भी कुछ कहो अज़ीज़ो

क्या ज़िक्र थे शब वहाँ हमारे

ज़ाहिर है जो गुज़र रही है

कुछ हाल नहीं निहाँ हमारे

बह गए 'नसीम' रंग क्या क्या

ये दीदा-ए-ख़ूँ-फ़िशाँ हमारे

नसीम देहलवी
About the poet

नसीम देहलवी

उपनाम : 'नसीम देहलवी' मूल नाम : असग़र अली खां जन्म : दिल्ली नसीम देहलवी, असग़र अ’ली ख़ाँ(1799-1866)दिल्ली के एक भरे-पुरे घराने में पैदा हुआ मगर पिता के गुज़रने के बा’द भाइयों में जायदाद के बटवारे पर झगड़ा हुआ, जिस से बद-दिल हो कर लखनऊ चले गए और वहीं बस रहे। लखनऊ म…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुख़्तसर होते हुए भी ज़िंदगी बढ़ जाएगीमुख़्तसर होते हुए भी ज़िंदगी बढ़ जाएगीमाँ की आँखें चूम लीजे रौशनी बढ़ जाएगी— मुनव्वर रानाअफ़वाहों का ड्राफ़्टअफ़वाहें कर रही हैं नेतृत्व।लाल किले पर फहराई जाती हैं अफ़वाह— फ़रीद ख़ाँबच्चेमैं नहीं कहताकि मासूम बच्चों के हाथों से— हरमीत विद्यार्थीदफ़्तरमेरे घर से दफ़्तर की दूरीअलग-अलग जगह रहने वाले मेरे सहकर्मियों के लगभग बराबर— हरे प्रकाश उपाध्याय