किसी सूरत तो दिल को शाद करना

नसीम देहलवीनसीम देहलवी

1 min read · 12.4K reads

किसी सूरत तो दिल को शाद करना

हमें दुश्मन समझ कर याद करना

दुआएँ देंगे छुट कर क़ैदी-ए-ज़ुल्फ़

जहाँ तक हो सके आज़ाद करना

कहीं वो आफ़रीं ऐसा पड़े हाथ

न मुझ पर रहम ओ जल्लाद करना

मसीहाई दिखाना बा'द-ए-मुर्दन

जो दिल चाहे तो कुछ इरशाद करना

उड़ा दो ख़ाक मेरी ठोकरों से

अगर मंज़ूर है बरबाद करना

अदब सीखे नहीं हूँ नौ-गिरफ़्तार

बता कर क़ाएदे बेदाद करना

मज़ा था बेबसी की गालियों में

इसी भूले सबक़ को याद करना

बहुत मुश्किल है इन संगीं-दिलों से

ख़याल-ए-ख़ातिर-ए-नाशाद करना

जनाज़ा उठ चुके मेरा तो तुम भी

अदा रस्म-ए-मुबारक-बाद करना

'नसीम'-ए-ख़स्ता-दिल ने जान दे दी

ग़ज़ब लाया तिरा बेदाद करना

नसीम देहलवी
About the poet

नसीम देहलवी

उपनाम : 'नसीम देहलवी' मूल नाम : असग़र अली खां जन्म : दिल्ली नसीम देहलवी, असग़र अ’ली ख़ाँ(1799-1866)दिल्ली के एक भरे-पुरे घराने में पैदा हुआ मगर पिता के गुज़रने के बा’द भाइयों में जायदाद के बटवारे पर झगड़ा हुआ, जिस से बद-दिल हो कर लखनऊ चले गए और वहीं बस रहे। लखनऊ म…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like