किए सज्दे हुए काफ़िर न कुछ दिल में ज़रा समझे

नसीम देहलवीनसीम देहलवी

1 min read · 12.4K reads

किए सज्दे हुए काफ़िर न कुछ दिल में ज़रा समझे

हमें बंदा बनाया ऐ बुतो तुम से ख़ुदा समझे

कलाम-ए-ना-सज़ा भी जो हुआ सरज़द सज़ा समझे

वो गौतम ने कहा बेजा मगर हम सब बजा समझे

न दुश्मन दोस्त हूँ मैं और न बेगाना यगाना हूँ

जो वो समझे तो क्या समझे तो ये समझे तो क्या समझे

कहा मैं ने उठा दो हाथ तुम भी मेरी मुश्किल पर

तो बोले हम से इस्तिदआ दुआ की मुद्दआ' समझे

हबाब-आसा कोई लहज़ा सबात-ए-उम्र-ए-फ़ानी है

जो आक़िल हो वफ़ा-ए-ज़िंदगानी बे-वफ़ा समझे

नसीम देहलवी
About the poet

नसीम देहलवी

उपनाम : 'नसीम देहलवी' मूल नाम : असग़र अली खां जन्म : दिल्ली नसीम देहलवी, असग़र अ’ली ख़ाँ(1799-1866)दिल्ली के एक भरे-पुरे घराने में पैदा हुआ मगर पिता के गुज़रने के बा’द भाइयों में जायदाद के बटवारे पर झगड़ा हुआ, जिस से बद-दिल हो कर लखनऊ चले गए और वहीं बस रहे। लखनऊ म…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like