कब इस ज़मीं पे मुझे आर्मीदा होना था

नसीम देहलवीनसीम देहलवी

1 min read · 12.4K reads

कब इस ज़मीं पे मुझे आर्मीदा होना था

हवा से ख़ाक को बरसों परीदा होना था

अगर थी दामन-ए-जानाँ की आरज़ू ऐ दिल

तो चंद दम के लिए आब-दीदा होना था

किसी के चेहरे पे होता किसी के दामन में

मुझे भी आँख का अश्क-ए-चकीदा होना था

कभी न ख़िदमत-ए-दामन से सरफ़राज़ हुआ

वो हाथ हूँ कि जिसे ना-रसीदा होना था

कमाल-ए-बे-अदबी से ये अर्ज़ करते हैं

हमीं से ऐ क़द-ए-जानाँ कशीदा होना था

अगर थी लज़्ज़त-ए-पामाल की हवस ऐ दिल

ब-शक्ल-ए-सब्ज़ा ज़मीं पर दमीदा होना था

अजब न था कि उसे रहम कुछ न कुछ आता

मेरी उमीद तुझे अब्र-दीदा होना था

कमाल-ए-रब्त में होती हैं सैकड़ों बातें

न इस क़दर तुम्हें हम से कशीदा होना था

तिरा जमाल बना मैं कभी, कभी एहसाँ

ग़रज़ ये थी कि मुझे बरगुज़ीदा होना था

खुली अब आँख तो क्या फ़ाएदा 'नसीम' अफ़सोस

न समझे ज़ेर-ए-लहद आर्मीदा होना था

नसीम देहलवी
About the poet

नसीम देहलवी

उपनाम : 'नसीम देहलवी' मूल नाम : असग़र अली खां जन्म : दिल्ली नसीम देहलवी, असग़र अ’ली ख़ाँ(1799-1866)दिल्ली के एक भरे-पुरे घराने में पैदा हुआ मगर पिता के गुज़रने के बा’द भाइयों में जायदाद के बटवारे पर झगड़ा हुआ, जिस से बद-दिल हो कर लखनऊ चले गए और वहीं बस रहे। लखनऊ म…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like