हवस ये रह गई दिल में कि मुद्दआ' न मिला

नसीम देहलवीनसीम देहलवी

1 min read · 12.4K reads

हवस ये रह गई दिल में कि मुद्दआ' न मिला

बहुत जहान में ढूँढा पर आश्ना न मिला

हुआ है कौन सा मा'शूक़ बा-वफ़ा ऐ दिल

गिला अबस है अगर वो मिला मिला न मिला

अजीब क़िस्मत-ए-बद थी शब-ए-फ़िराक़ में हम

कमाल ढूँढ फिरे ख़ाना-ए-क़ज़ा न मिला

न दे तू हाथ से हूँ ज़ोफ़ से मैं रंग-ए-हिना

हवा-ए-शौक़-ए-फ़ना में जहाँ उड़ा न मिला

जवाब देगी भला रोज़-ए-बाज़-पुर्स तो क्या

उड़ा उड़ा के हमें ख़ाक में सबा न मिला

वो कुश्ता-ए-निगह-ए-क़हर था कि महशर में

मिरे जलाने को अहकाम-ए-दिल-रुबा न मिला

ग़रीक़-ए-बहर-ए-सितम उम्र की हुई कश्ती

बहुत सा हम ने पुकारा प ना-ख़ुदा न मिला

कमाल-ओ-ऐश-ओ-जवानी-ओ-मुल्क-ओ-माल-ओ-तरब

ये सब मिले हमें पर यार बा-वफ़ा न मिला

अजीब जोश-ए-जुनूँ में हुई थी पामाली

कि एक आबला तक दोस्त-दार-ए-पा न मिला

चुभे हज़ार तमन्ना से क्यूँ न बे-खटके

कि ख़ार को कोई हम सा बरहना-पा न मिला

बहुत सी करते रहे बाग़-ए-दहर में गुल-गश्त

पर अपने बुलबुल-ए-दिल को 'नसीम' सा न मिला

नसीम देहलवी
About the poet

नसीम देहलवी

उपनाम : 'नसीम देहलवी' मूल नाम : असग़र अली खां जन्म : दिल्ली नसीम देहलवी, असग़र अ’ली ख़ाँ(1799-1866)दिल्ली के एक भरे-पुरे घराने में पैदा हुआ मगर पिता के गुज़रने के बा’द भाइयों में जायदाद के बटवारे पर झगड़ा हुआ, जिस से बद-दिल हो कर लखनऊ चले गए और वहीं बस रहे। लखनऊ म…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like