बरहम हैं वो ग़ैर बे-हया से

नसीम देहलवीनसीम देहलवी

1 min read · 12.4K reads

बरहम हैं वो ग़ैर बे-हया से

माँगें कुछ और भी ख़ुदा से

अच्छा अच्छा अदू से मिलिए

जाओ जाओ जी बला से

क्या हाल कहें दिल-ओ-जिगर का

टुकड़े टुकड़े है जा-ब-जा से

टूटे काँटे तो ज़ख़्म रोए

आँसू टपके ख़राश-ए-पा से

राहत-तलबी समझ के ऐ दिल

ऐसे बे-दर्द बे-वफ़ा से

मतलूब वही कि जिस की फ़रियाद

निकलेगा काम क्या दुआ से

रो लें आओ गले लिपट कर

फ़ुर्सत फिर हो न हो क़ज़ा से

हम तक भी कोई शमीम-ए-गेसू

इतना कह दीजियो सबा से

गुज़रे क्या जिस से जान दे दे

पूछो तो अपने मुब्तला से

देखा सब को 'नसीम' देखा

ख़ामोश बयाँ मुद्दआ' से

नसीम देहलवी
About the poet

नसीम देहलवी

उपनाम : 'नसीम देहलवी' मूल नाम : असग़र अली खां जन्म : दिल्ली नसीम देहलवी, असग़र अ’ली ख़ाँ(1799-1866)दिल्ली के एक भरे-पुरे घराने में पैदा हुआ मगर पिता के गुज़रने के बा’द भाइयों में जायदाद के बटवारे पर झगड़ा हुआ, जिस से बद-दिल हो कर लखनऊ चले गए और वहीं बस रहे। लखनऊ म…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like