अब वो गली जा-ए-ख़तर हो गई

नसीम देहलवीनसीम देहलवी

1 min read · 12.4K reads

अब वो गली जा-ए-ख़तर हो गई

हाल से लोगों को ख़बर हो गई

वस्ल की शब क्या कहूँ क्यूँ कर कटी

बात न की थी कि सहर हो गई

देखेंगे ऐ ज़ब्त ये दा'वे तिरे

रात जुदाई की अगर हो गई

हज़रत-ए-नासेह ने कही बात जो

हम-असर-ए-दर्द-ए-जिगर हो गई

मैं न हुआ ग़ैर हुए मुस्तफ़ीज़

तेरी नज़र थी वो जिधर हो गई

याद किसी की मुझे फिर इन दिनों

जोश-ज़न-ए-दीदा-ए-तर हो गई

किस की हम-आग़ोशी का था अज़्म जो

ज़ुल्फ़ तिरी तौक़े-ए-कमर हो गई

नसीम देहलवी
About the poet

नसीम देहलवी

उपनाम : 'नसीम देहलवी' मूल नाम : असग़र अली खां जन्म : दिल्ली नसीम देहलवी, असग़र अ’ली ख़ाँ(1799-1866)दिल्ली के एक भरे-पुरे घराने में पैदा हुआ मगर पिता के गुज़रने के बा’द भाइयों में जायदाद के बटवारे पर झगड़ा हुआ, जिस से बद-दिल हो कर लखनऊ चले गए और वहीं बस रहे। लखनऊ म…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like