प्रारंभ - नंदेश निर्मल

नंदेश निर्मलनंदेश निर्मल

3 min read · 12.4K reads

हर घर है विद्यालय होता
पहले माता और पिता फिर
संतानों को राह दिखाता
पहली सीढ़ी वही बनाता।

कब सोना है कब जागना है
पाठ आज का कल न देखे
ध्यान वही तो है यह रखता
शिक्षक सा हो वह समझाता

पुत्र पिता की छाया होता
पुत्री माता से सजती है
जिस घर में यह बीज अँकुरते
पुष्प वहाँ सुंदर है खिलता।
बात-बात पर गुस्सा करना
बेमतलब के रोब गांठना
जो अभिभावक ऐसा करता
उसका बच्चा राह भटकता।

जो बच्चे हैं, कोमलता की
चाहत में वह ढल जाएगा
ऐसा जो अपनाकर चलते
कभी नहीं वह पछताता।
नंदेश निर्मल
About the poet

नंदेश निर्मल

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like