ये अनासिर से बना तन का मकाँ कुछ भी नहीं

नलनी विभा नाज़लीनलनी विभा नाज़ली5 Dec 1954

1 min read · 12.4K reads

ये अनासिर से बना तन का मकाँ कुछ भी नहीं

मासिवा-ए-ज़हमत ओ बार-ए-गराँ कुछ भी नहीं

उस की रहमत के बिना है ज़िंदगी बे-फ़ाएदा

चार दिन का खेल है उम्र-ए-रवाँ कुछ भी नहीं

जिस्म की लज़्ज़त के पीछे क्यों भटकता है मुदाम

रूह में रब को बसा ले जिस्म-ओ-जाँ कुछ भी नहीं

हैं ग़रज़ के रिश्ते-नाते हो ज़रूरत तो लगाव

वर्ना बाहम दोस्तों के दरमियाँ कुछ भी नहीं

आज है तेरी जो दौलत छोड़ भी सकती है साथ

सीम-ओ-ज़र इम्लाक अराज़ी जावेदाँ कुछ भी नहीं

है ख़ुदा रोज़ी-रसाँ जो माँगना है उस से माँग

हो न उस का इज़्न तो मिलता यहाँ कुछ भी नहीं

रूह की गहराइयों से उस की बन जा 'नाज़ली'

एक तू हो और ख़ुदा हो दरमियाँ कुछ भी नहीं

नलनी विभा नाज़ली
About the poet

नलनी विभा नाज़ली

उपनाम : 'नाज़ली' मूल नाम : डॉ. नलनी विभा जन्म : 05 Dec 1954 | पंजाब

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like