ज़ख़्म-ए-दिल ज़ख़्म-ए-ज़बाँ सब सह गए

नज्म आफ़न्दीनज्म आफ़न्दी

1 min read · 12.4K reads

ज़ख़्म-ए-दिल ज़ख़्म-ए-ज़बाँ सब सह गए

वक़्त के मारे हुए चुप रह गए

आप की दरिया-दिली भी देख ली

कितने दरिया आँसुओं में बह गए

दे रहे थे बे-अमल दर्स-ए-अमल

हम भी सब सुन कर समझ कर रह गए

बे-ज़बानी भी ज़बाँ बन कर रही

कुछ न कहना था मगर कुछ कह गए

हर्फ़-ए-हक़ बर्दाश्त के क़ाबिल न था

कितनी चोटें थीं जो नाहक़ सह गए

ग़फ़लत-ए-इमरोज़ के सैलाब में

कल के सारे कारनामे बह गए

'नज्म' हम निकले जो अर्ज़-ए-ताज से

ख़ुसरव-ए-बे-ताज हो कर रह गए

नज्म आफ़न्दी
About the poet

नज्म आफ़न्दी

उपनाम : 'नज्म आफ़न्दी' मूल नाम : मिर्ज़ा तजम्मुल हुसैन जन्म : आगरा, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Dec 1975 | कराची, सिंध नज्मआफ़न्दी, मिर्ज़ा तजम्मुल हुसैन (1893-1976) प्रतिष्ठित लोकप्रिय शाइर जो राष्ट्रीय भावना से प्रेरित थे। फ़रसी, उर्दू, हिंदी और अंग्रेज़ी जानते थ…

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like