हस्ती कोई ऐसी भी है इंसाँ के सिवा और

नज्म आफ़न्दीनज्म आफ़न्दी

1 min read · 12.4K reads

हस्ती कोई ऐसी भी है इंसाँ के सिवा और

मज़हब का ख़ुदा और है मतलब का ख़ुदा और

फिर ठहर गया क़ाफ़िला-ए-दर्द सुना है

शायद कोई रस्ते में मिरी तरह गिरा और

इक जुर्रा-ए-आख़िर की कमी रह गई आख़िर

जितनी वो पिलाते गए आँखों ने कहा और

मिम्बर से बहुत फ़स्ल है मैदान-ए-अमल का

तक़रीर के मर्द और हैं मर्दान-ए-विग़ा और

अल्लाह गिला कर के मैं पचताया हूँ क्या क्या

जब ख़त्म हुई बात कहीं उस ने कहा और

क्या ज़ेर-ए-लब दोस्त है इज़हार-ए-जसारत

हक़ हो कि वो नाहक़ हो ज़रा लय तो बढ़ा और

दौलत का तो पहले ही गुनहगार था मुनइ'म

दौलत की मोहब्बत ने गुनहगार किया और

ये वहम सा होता है मुझे देख के उन को

सीरत का ख़ुदा और है सूरत का ख़ुदा और

नज्म आफ़न्दी
About the poet

नज्म आफ़न्दी

उपनाम : 'नज्म आफ़न्दी' मूल नाम : मिर्ज़ा तजम्मुल हुसैन जन्म : आगरा, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Dec 1975 | कराची, सिंध नज्मआफ़न्दी, मिर्ज़ा तजम्मुल हुसैन (1893-1976) प्रतिष्ठित लोकप्रिय शाइर जो राष्ट्रीय भावना से प्रेरित थे। फ़रसी, उर्दू, हिंदी और अंग्रेज़ी जानते थ…

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी