सुकून-ए-दिल की लज़्ज़त चाहता हूँ

नज्म आफ़न्दीनज्म आफ़न्दी

1 min read · 12.4K reads

सुकून-ए-दिल की लज़्ज़त चाहता हूँ

फ़क़ीरी में ये दौलत चाहता हूँ

हुकूमत की मोहब्बत दुश्मनों को

मोहब्बत की हुकूमत चाहता हूँ

सियासत का अंधेरा छा रहा है

ज़रा नूर-ए-सदाक़त चाहता हूँ

उन्हें ये पाँव फैलाना मुबारक

कहीं मैं भी सुकूनत चाहता हूँ

बहुत क्या चाहता हूँ आदमी से

ज़रा सी आदमिय्यत चाहता हूँ

गए 'नज्म' अहल-ए-दिल दुनिया से कितने

बस अब मैं भी इजाज़त चाहता हूँ

नज्म आफ़न्दी
About the poet

नज्म आफ़न्दी

उपनाम : 'नज्म आफ़न्दी' मूल नाम : मिर्ज़ा तजम्मुल हुसैन जन्म : आगरा, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Dec 1975 | कराची, सिंध नज्मआफ़न्दी, मिर्ज़ा तजम्मुल हुसैन (1893-1976) प्रतिष्ठित लोकप्रिय शाइर जो राष्ट्रीय भावना से प्रेरित थे। फ़रसी, उर्दू, हिंदी और अंग्रेज़ी जानते थ…

View profile & all 16 Poems / Stories

More from नज्म आफ़न्दी

  1. हस्ती कोई ऐसी भी है इंसाँ के सिवा और

    हस्ती कोई ऐसी भी है इंसाँ के सिवा औरमज़हब का ख़ुदा और है मतलब का ख़ुदा और

    12.4K reads
  2. ले लूँगा जान दे के मोहब्बत जहाँ मिले

    ले लूँगा जान दे के मोहब्बत जहाँ मिलेकुछ दिन में शायद और ये सौदा गराँ मिले

    12.4K reads
  3. मुसाफ़िर हूँ मगर क्या ज़िंदगी पर हुक्मरानी है

    मुसाफ़िर हूँ मगर क्या ज़िंदगी पर हुक्मरानी हैठहर जाऊँ तो बाक़ी है गुज़र जाऊँ तो फ़ानी है

    12.5K reads
  4. मोहब्बत की वो आहट पा न जाए

    मोहब्बत की वो आहट पा न जाएअदाओं में तकल्लुफ़ आ न जाए

    12.4K reads
  5. मुस्कुराहटें सीखें क़हर की निगाहों से

    मुस्कुराहटें सीखें क़हर की निगाहों सेदाद-ए-सरकशी ले ली हम ने कज-कुलाहों से

    12.4K reads