ज़िंदगी बे-क़रार लगती है
दर्द की आबशार लगती है
फिर से शाम-ए-फ़िराक़ आई अब
आँख भी अश्क-बार लगती है
ज़ख़्म दिल के शुमार करती हूँ
हर घड़ी सोगवार लगती है
क्या बताऊँ ये हस्ती-ए-मौहूम
एक मुश्त-ए-ग़ुबार लगती है
सर्दियों की उदास रातों में
चाँदनी भी ग़ुबार लगती है
बद-नसीबी न पूछिए 'शाहीन'
ज़िंदगी शो'ला-बार लगती है








