मिरा दिल इस लिए धड़का नहीं है

नजमा शाहीन खोसानजमा शाहीन खोसा

1 min read · 12.4K reads

मिरा दिल इस लिए धड़का नहीं है

पलट कर उस ने जो देखा नहीं है

इलाही मैं कहाँ पर आ गई हूँ

उजाला भी जहाँ उजला नहीं है

ये आँसू भी मुसाफ़िर हैं जभी तो

उन्हें मैं ने कभी रोका नहीं है

वही इक ख़्वाब होता है असासा

हमारे पास जो होता नहीं है

तो क्या अब ज़ुल्म हद से बढ़ गया है

जो कोई अब तलक रोया नहीं है

पलटना भी नहीं 'शाहीन' मैं ने

और आगे भी कोई रस्ता नहीं है

नजमा शाहीन खोसा
About the poet

नजमा शाहीन खोसा

LCCN : n2013205355

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like