दिल हुआ बेज़ार अब आएगा कौन

नफ़ीसा सुल्ताना अंनानफ़ीसा सुल्ताना अंना

1 min read · 12.4K reads

दिल हुआ बेज़ार अब आएगा कौन

उठ गई दीवार अब आएगा कौन

बाद-ए-सरसर बर्ग-ओ-गुल सब ले उड़ी

मिट गया गुलज़ार अब आएगा कौन

जिन को अपने ख़ून से सींचा था वो

हो गए अग़्यार अब आएगा कौन

हाए रे दिल की ही दिल में रह गई

हसरत-ए-दीदार अब आएगा कौन

तेज़ है बरसात और आँधी की भी

तेज़-तर रफ़्तार अब आएगा कौन

जिन से उम्मीद-ए-वफ़ा क़ाएम थी वो

रह गए उस पार अब आएगा कौन

सहन में हों मुंतज़िर अब किस लिए

ऊँची है दीवार अब आएगा कौन

ऐ 'अना' किस पर भला कीजे यक़ीं

बिक गए ग़म-ख़्वार अब आएगा कौन

नफ़ीसा सुल्ताना अंना
About the poet

नफ़ीसा सुल्ताना अंना

उपनाम : 'अना' जन्म : कराची, सिंध

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like