उम्मीद - नज़्म

नादिया अंबर लोधीनादिया अंबर लोधी

1 min read · 12.4K reads

ठहरो ज़रा मैं आती हूँ

सूरज से नूर की किरनें ले कर

किसी मा'सूम तिफ़्ल के लबों से हँसी ले कर

किसी ख़ुश्बू भरे जंगल से

तितलियाँ पकड़ कर लाती हूँ

तुम ठहरो

मैं आती हूँ

शाम के ढलते मंज़र-नामे से

मैं तो जुगनू पकड़ने

हमेशा तन्हा ही जाती हूँ

रात आए तो मत डरना

सितारों से रस्ते पूछ कर

तुम को बताती हूँ

ख़्वाब भरी उन आँखों के वास्ते

नींद भी लाती हूँ

तुम ठहरो

मैं आती हूँ

नादिया अंबर लोधी
About the poet

नादिया अंबर लोधी

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like